Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

33वें दिन 'धुरंधर' की चाल हुई सुस्त, 'इक्कीस' की कमाई निराशाजनक

वीकेंड पर ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद अब इसकी कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

07 Jan 2026

33वें दिन 'धुरंधर' की चाल हुई सुस्त, 'इक्कीस' की कमाई निराशाजनक

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार डबल डिजिट कलेक्शन कर रही थी, लेकिन अब इसकी कमाई सिंगल फिगर में सिमट गई है। वहीं, अगस्त्य नंदा की देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'इक्कीस' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जूझती दिखाई दे रही है। वीकेंड पर ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद अब इसकी कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

'धुरंधर' का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस हाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर' ने रिलीज के 33वें दिन करीब 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हैरानी की बात यह है कि 32वें दिन भी फिल्म ने इतनी ही कमाई की थी। पांचवें हफ्ते में एंट्री कर चुकी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 781 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

'इक्कीस' की कमाई में आई भारी गिरावट

दूसरी ओर, श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्कीस' की हालत बॉक्स ऑफिस पर लगातार खराब होती जा रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन महज 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 23 करोड़ रुपये हो गया है। पहले ही हफ्ते में फिल्म की यह स्थिति निर्माताओं के लिए चिंता का कारण बन गई है। माना जा रहा था कि नए साल में रिलीज होने का फायदा फिल्म को मिलेगा, लेकिन उम्मीदों के उलट इसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई नहीं दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


33वें दिन 'धुरंधर' की चाल हुई सुस्त, 'इक्कीस' की कमाई निराशा
वीकेंड पर ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद अब इसकी कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News